मेरे लवली गार्डन के कुछ फ्लावर प्लांट

 


पोरटूकला


इसे मौसरोज भी कहा जाता है ये बहुत से कलर के होते है जैसे - लाल, पिले, सफ़ेद, बेगनी | ये दिखने मे बहुत सुन्दर होते है | इसे मट्टी या प्लास्टिक के गमलो मे, बोत्तल, पेंट के डब्बो मे भी लगा सकते है | गर्मी मे यह प्लांट लगाना चाहिए इसे तेज धुप मे रखना चाहिए | इसे छाया मे नहीं रखना चाहिए | मौसरोज प्लांट सिम्पल मिट्टी मे भी लग जाता है

खाद

गोबर खाद डाल सकते है | इसे ज्यादा पानी की जरुरत नहीं पड़ती है |
मिनिबग नामक कीड़े के अटैक होने पर नीम आयल और सेम्पु को पानी मे मिलाकर प्लांट मे छिड़काव करना चाहिए |

फ़र्टिलाइज़र

दालचीनी का पावडर डालना चाहिए | केले के छीलके, हल्दी को पानी मे डालकर इस पानी को प्लांट मे डाले |
इसे बीज और कटिंग दोनों से लगा सकते है |


जिनिया




यह बहोत सुन्दर प्लांट है | इसके बहुत सारे कलर है - लाल, पीला, संतरा | यह प्लांट बीज और कटिंग से भी लगता है | इसके फूल सूखने के बाद बीज मिल जाते है जिसे आप इस्तेमाल कर सकते है |
यह सिम्पल मिट्टी मे भी ग्रो हो जाता है इसे तेज धुप मे रखना चाहिए | इसे पिंच करते रहना चाहिए जिससे इसकी ग्रोथ तेजी से होती है | पिंच करना मतलब इसकी ऊपर की पत्तियों को तोड़ना होता है | इसकी मिट्टी को गिला रखना चाहिए |
मिट्टी के गमले मे अच्छे से बढ़ता है |
लीफमायनेर नामक इसमें बीमारी होती है जो इसकी पत्तियों मे सफ़ेद लार्वा दीखता है तो उस पत्ती को तुरंत तोड़ देना चाहिए |

 फ़र्टिलाइज़र

हल्दी, नीम का पानी, गोबर की खाद देना चाहिए |
पानी हमेसा गमले की मिट्टी मे डालना चाहिए
फूल. और पत्तियों पर नहीं डालना है |
गमले मे मिट्टी पूरी नहीं भरनी चाहिए |

सदाबहार प्लांट




यह प्लांट बहुत सुन्दर दीखता है जब यह फूलो से भरा होता है तो दिल खिल जाता है |
इस प्लांट के कलर – लाल, सफ़ेद, गुलाबी
मेने इसे कटिंग से ग्रो किया है | 4 इंच की कटिंग लेना है निचे का पत्ता हटा दे गिलास मे पानी डाले और इस कटिंग को पानी मे डूबा दे इसमें 1 लोंग डाल दे 10 दिन मे रुट आ जाएगी |
जड़ आने के बाद इसे जमीन या गमले मे लगा दे
पानी ज्यादा नहीं डाले हा नमी बनी रहनी चाहिए |
इस प्लांट को तेज धुप मे रखे, पिंचिंग करे |

खाद

यह सिम्पल मिट्टी मे भी ग्रो हो जाता है
गोबर की खाद भी डाल सकते है |
फंगीसाईट
हल्दी का पानी का छिड़काव करना चाहिए |

औषधि

औषधि गुणों का भंडार है सदाबहार प्लांट
इसके फूलो से किडनी प्रॉब्लम, सफ़ेद बालो की प्रॉब्लम दूर होती है |
इसकी पत्तियों से स्किन प्रॉब्लम दूर होती है |
इसकी जड़ का प्रयोग शारीरिक दुर्बलता दूर करने के लिए किया जाता है |
आप इसे लगाकर देखे ताजगी महसूस करेंगे |




Comments