सरसों खाद




आज मैंने सरसों खली खाद बनाया इसकी सामग्री हमारे रसोई में ही मौजूद है इसके लिए हमें कही बाहर जाने कि जरुरत नहीं है |

मैंने सोचा कि आप लोगो के साथ भी सरसों खाद बनाने का तरीका बाटा जाये|
तो देखिये सरसों खली खाद बनाने का तरीका

हम सबके घरों में सरसों का दाना होता ही है जिसे हम दाल के बघार में डालते है | नारियल की चटनी में, सांभर में या और भी कई चीजों में सरसों का बघार किया जाता है जी हाँ वही सरसों का इस्तेमाल करना है |

सरसों भी दो प्रकार की होती है

1- काली सरसों





2- पिली सरसों





काली सरसों जिसे हम बघार के रूप में इस्तेमाल करते है |
पिली सरसों जिसे अचार में डाला जाता है |
हम दोनों में से कोई भी सरसों इस्तेमाल कर सकते हैं |
सरसों को एक बर्तन में रखना हैं और इसे हलकी सी धुप दिखा देना हैं इसे धोना नहीं हैं इस सरसों को मिक्सी या सील -बट्टे में बारीक़ पीस लेना हैं |

अब इस बारीक़ सरसों के पावडर को एक पेपर में डाल देना हैं और इस पेपर को अच्छे से मोड़ कर बंद कर देना हैं और इसके ऊपर कोई वजनदार चीज रख देना हैं | इसे रात भर ऐसे ही रखा रहने देना हैं ताकि इसका जो तेल हैं वह पेपर में चिपक जाये. क्योंकि ये तेल हमारे खाद के लिए, प्लांट के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता हैं |सुबह इसे खोल देना हैं |

तो लीजिये आप की होम मेड सरसों खली तैयार हैं अब इसे एक डब्बे में भरकर रख दे और कभी भी अपने प्लांट में थोड़ा -थोड़ा डाले |
हैं ना सरल सरसों खली खाद बनाना |

Comments