हजारमोंगरा

 




यह प्लांट कई नामो से जाना जाता है -

चाइनीस ग्लोरी
क्लियरोदेंडरूम प्लांट
जास्मिनम पॉलिन्थोम
कश्मीरी बौकेट

भारत मे इस प्लांट को सेंटेड माली के नाम से जाना जाता है | इसे रेगिस्तानी पौधा भी कहा जाता है | यह कटिंग से भी ग्रो हो जाता है मेने अपने घर मे इसे कटिंग से लगाया है वैसे ये नर्सरी मे भी मिल जाता है | छोटी सी कटिंग भी तेजी से फैलता है इसलिए इस प्लांट को बड़े गमले मे ही लगाना चाहिए क्योंकि यह अपने बहुत सारे छोटे -छोटे प्लांट निकलता है जिससे यह बहुत जल्दी फैल, बढ़ जाता है | इसकी हाईट 4 से 6 इंच तक जाती है |

विंटर प्लांट है |गर्मी मे इसे तेज धुप से बचा कर रखे | हलकी धुप -छाया वाले स्थान पर रखे|इसे आप जमीन पर मत लगाए गमले मे लगाए | मेने इसे 10इंच के गमले मे लगाया है | इस प्लांट को ज्यादा केयर की जरुरत नहीं पड़ती |

यह प्लांट सालो साल ग्रो करता है | इस प्लांट मे फ्लावरिंग साल मे दो बार आती है

1-मानसून मे 2-फेब्रुअरी के बढ़ वाला सीजन |

इस प्लांट मे फ्लॉवर बंच के रूप मे खिलता है पहले गुलाबी दीखता है फिर यह सफ़ेद होने लगता है |इसके फ्लॉवर बहुत ही सुन्दर दीखते है और यह फ्लॉवर बहुत दिनों तक रहता है इसकी खुसबू बहुत ही अमेजिंग होती है चारों तरफ इसकी महक फैली होती है जो मन को बहुत सुकून देती है | इस प्लांट के टॉप एरिया मे फूल खिलते है फ्लावरिंग खत्म होने के बाद इसे थोड़ा सा कट कर दे |


मिट्टी

यह प्लांट कोई भी मिट्टी मे ग्रो हो जाता है इसे ज्यादा ध्यान की जरुरत नहीं होती |

खाद

गोबर की खाद दे सकते है |

कटिंग

6 से 7 इंच की कटिंग लेकर लगाना है |

वाटरिंग

इस प्लांट मे रोज वाटरिंग करना चाहिए थोड़ा सा ऊपर से सावरिंग भी करें | चींटी का अटैक हो सकता है तो इसकी कटाई -छटाई करना चाहिए यह बुशी वेरायटी है |
बहुत सुन्दर और खुशबू वाला प्लांट है |

Comments