परसलेन फ्लावर प्लांट



यह परसलेन फ्लावर प्लांट बहुत ही प्यारा हैं बहुत सुन्दर हैं इसे लगाने पर जब इसमें फूल आते हैं तो ऐसा लगता हैं जैसे फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ हैं |

इसके बहुत सारे कलर होते हैं लाल, पीला, गुलाबी |
लौ मेंटेशन प्लांट हैं यह कटिंग से ग्रो होता हैं छोटी से छोटी कटिंग से भी लग जाता हैं यह फूल सनलाइट प्लांट हैं इसे तेज धुप में रखे बारिश के पानी में इसके फूल बहुत खिलते हैं सुबह की धुप में फ्लॉवरिंग अच्छी होती हैं शाम को इसकी फ्लॉवरिंग नहीं होती हैं | विंटर इसका दोरमेंसी पीरेड हैं |इसे ज्यादा पानी और खाद की जरुरत नहीं होती |बास्केट में लगाए बहुत सुन्दर दिखेगा |

कटिंग लगाने से पहले मिट्टी को अच्छे से गिला कर ले एक-एक कटिंग को होल करके लगाए |
बारिश के पानी में नाइट्रोजन की मात्रा होती हैं इसके कारण फ्लॉवरिंग ज्यादा होती हैं |बारिश में फर्टीलाइजर ना दें गर्मी में फर्टीलाइजर दें |पिंचिंग करे नई-नई कलिया और फूल आएंगे इसकी पत्तियाँ थोड़ी चौड़ी होती हैं |

मिट्टी

मिट्टी वेल डन तैयार करे थोड़ी रेट मिला ले वैसे यह प्लांट कोई भी मिट्टी में ग्रो हो जाता हैं |

खाद

गोबर खाद, किचन वेस्ट खाद डाल सकते हैं |

फर्टीलाइजर

केले के छिलके का पानी, प्याज के छिलके का पानी डाल सकते हैं खाद के बारे में जानने के लिए आप मेरे आर्टिकल में जाके देख सकते हैं |
फ्लावर का डबल कलर सीनरेला होता हैं पीला में रेड कलर मिक्स होता हैं यह दिखने में बहुत सुन्दर दीखता हैं |

फंगीसाईट

कीड़े लगने पर नीम आयल और हल्दी का उपयोग कर सकते हैं |
सूखे फूलों को हटाते रहे |

टिप्स फॉर परसलेन फ्लावर प्लांट

1--धुप में रखे |
2--पिंचिंग करे |
3--गमले में पानी नहीं रुकना चाहिए |
4--परमानेंट प्लांट हैं |
5--ओवर वाटरिंग ना करे |

बिना पानी और कम खाद में भी हजारों फूल देने वाला पौधा हैं |
आप भी ले आइए ये फ्लावर प्लांट नर्सरी से या कही से कटिंगकर
ये आपके घर की सुंदरता को बढ़ा देगा |

हैप्पी गार्डनिंग







Comments